जमुई: श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम के मैदान में आवास सहायकों ने वेतन की मांग को लेकर की बैठक, जताया विरोध
Jamui, Jamui | Jun 18, 2025 जमुई शहर के श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम के मैदान में बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब जिले के आवास सहायकों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें बकाया वेतन तथा अन्य मांगों को लेकर बैठक की गई। वहीं वेतन नहीं मिलने से नाराज आवास सहायक एक आवेदन जिले के वरीय पदाधिकारी को देते हुए जल्द सभी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।