सिकंदराराऊ: सिकतरा में दबंग किसानों ने दो ट्रैक्टरों से किसान की सात बीघा धान की खड़ी फसल को जोता
दुष्यंत सिंह पिता राजेंद्र सिंह और उनके बेटे गौरव सिंह और सौरभ सिंह ने बताया कि उनके सात बीघा खेत में धान की फसल खड़ी थी। इस जमीन का चकबंदी विवाद हाईकोर्ट में चल रहा है। सिकतरा गांव के चार नामजद पड़ोसी किसानों ने अपने दो ट्रैक्टरों से उनकी पूरी धान की फसल को जोतकर नष्ट कर दिया। कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नष्ट की गई धान की फसल को देखा।