प्रयागराज: कटरा जगन्नाथ मंदिर के पास दुकान पर बदमाशों ने फेंके तीन बम, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
प्रयागराज के कटरा का एक वीडियो आज बृहस्पतिवार को करीब 9:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि तीन बम फेंका गया है। खबरों के मुताबिक बीते कल बुधवार तथा आज बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि को कटरा जगन्नाथ मंदिर के पास दुकान पर अज्ञात बदमाशों द्वारा तीन बम फेंका गया है। जबकि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है ।