डोमचांच: डोमचांच के शिवसागर में छठ पूजा के दौरान मुख्य सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश
लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है, लेकिन नावा डीह मधुबन से शिवसागर तालाब जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा रही है। सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। इसी रास्ते से छठव्रती और श्रद्धालु पैदल शिवसागर तालाब पहुंचते हैं।