खलीलाबाद: डीएम आलोक कुमार ने आईटीआई परिसर में पौधरोपण किया, विद्यालय का भी किया निरीक्षण
वन महोत्सव सप्ताह के तहत बघौली विकास खंड के बलूशासन स्थित महामाया पॉलिटेक्निक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटीआई) परिसर में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की। इसके बाद आईटीआई का निरीक्षण कर साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, कक्षाओं, भोजनालय तथा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की व्यवस्था का जायज