कांकेर में इस बार नवरात्रि उत्सव में होगा कुछ खास, एलईडी लाइट स्क्रीन पर सजेगी किशोर कुमार की यादों की महफिल
13 अक्टूबर को कोमलदेव क्लब में ‘किशोर एक सुरमई संध्या’ का होगा आयोजन, सात सुरों का संगम ग्रुप कांकेर देगा संगीतमय प्रस्तुति
स्थान – कांकेर | रिपोर्टर – वीरेन्द्र यादव
कांकेर। नवरात्रि उत्सव के बीच कांकेर शहर में इस बार कुछ नया और खास देखने को मिलने वाला है। मां दुर्गा की आराधना और उत्सव के माहौल के बीच संगीत प्रेमियों के लिए महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की याद में एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
शहर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का नाम ‘किशोर – एक सुरमई संध्या’ रखा गया है। सात सुरों का संगम ग्रुप कांकेर की ओर से आयोजित यह विशेष संध्या 13 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे कोमलदेव क्लब, कांकेर में होगी। कार्यक्रम में किशोर
Kanker, Kanker | Oct 12, 2026