“मलेरिया निरोधक माह जून 2026” -विभिन्न गतिविधियों का आयोजन’’
जनजातीय गरिमा उत्सव अन्तर्गत 8 जून 2026 को जिले के थांदला ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेडावा में पंचायत स्तरीय मलेरिया कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मलेरिया निरीक्षक श्री राजेन्द्र गणावा द्वारा माह के दौरान वाहक जनित रोग के बचाव, लक्षण एंव उपचार के बारें में उपस्थिति ए.एन.एम. एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थिति ग्राम की आशा कार्यकर्ता एंव स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मलेरिया रोग के लक्षण, बचाव एंव इसके उपचार के संबंध में जन जागरूकता हेतु पम्पलेट्स का वितरण किया गया।
मलेरिया निरीक्षक द्वारा कार्यशाला में उपस्थित ग्रामीण जनों को ’’मलेरिया उन्मूलन आप और हम कर सकते है, हमें करना ही होगा’’ इस विचारधारा के साथ जागरूक होकर मलेरिया बुखार को समाप्त करने का संकल्प लिया गया इसमे आशा कार्यकर्ता प्रत्येक ग्राम में लार्वा सर्वे के लिये घर-घर पहुँच रही हैं। सम्पूर्ण जून माह को राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में ’’मलेरिया निरोधक माह जून 2026’’के रूप में मनाया जा रहा हैं। माह में रोग से बचाव के संबंध में ब्लाक, पंचायत एंव सेक्टर स्तर पर विभिन्न एडव्होकेशी कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
दीवारों पर नारे लेखन का कार्य किया जाकर जन सामान्य को वाहक रोगों के बारें में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वः सहायता समूह की महिलायें, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. को मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या बीमारीयों के नियंत्रण हेतु आवश्यक सुझाव एंव भारत सरकार की राष्ट्रीय दवा नीति-2013 के अनुरूप मलेरिया बुखार रोगियों के ईलाज देने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में’’मलेरिया एलीमिनेशन कार्यक्रम-2030’’ के बारें में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया ।
ए.एन.एम एंव आशा कार्यकर्ता ग्रामों में अपने भ्रमण के दौरान बुखार रोगियों की खोज,जांच एंव उपचार तथा ग्रामवासियों को अपने घरों में मच्छर जाली लगाने,रात को एंव दिन में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, घरों में पानी के कंटेनरों की साप्ताहिक रूप से नियमित साफ-सफाई, अपने घरों के आस-पास पानी को जमा न होने देने। घरों के छतों पर बेकार टायर, फुलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने देवें, एंव जमा हुए पानी को निकासी करने हेतु प्रेरित किये जाने की सलाह दी गई।
घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर तुरंत खून की जाचं अपने निकटस्थ स्वास्थ्य संस्था में अवश्य करा लेने के लिये सलाह दी गई। किसी भी ग्राम में कोई भी व्यक्ति अगर मलेरिया सकारात्मक पाया जाता है तो तुरंत अपने समक्ष रोगी को पूर्ण मौलिक उपचार देंने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आयोजित कार्यशाला में निर्देशित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026