राजनांदगांव: छुरिया थाना पुलिस ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को किया गिरफ्तार
जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी द्वारा घर में अकेला पाकर अपनी ही बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया,पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।