कार में लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
मुरैना। थाना सिविल लाइन पुलिस ने लालौर फाटक अंबा-बायपास पर हुई लूट की वारदात का महज़ 6 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है।
27 अगस्त 2026 को लालौर निवासी फरियादी रामकरन पुत्र दोजीराम जाटव ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया था कि लालौर फाटक बायपास से चार पहिया वाहन में लिफ्ट लेने के बाद अज्ञात 4 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और 10,200 रुपये नकद, आईटेल कंपनी का मोबाइल व आधार कार्ड लूटकर उन्हें गल्ला मंडी के पास छोड़कर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीणा (भापुसे) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
3 सितंबर 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने शिवलाल पुरा नहर के पास हनुमान मंदिर की घेराबंदी कर ईशू पुत्र सीतराम, अमीन खां पुत्र जन्नार खां
, आकाश पुत्र राजू जाटव,धर्मवीर पुत्र रामवरन जाटव को धर दबोचे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 8,200 रुपये की नकद राशि, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त 1 सेंट्रो कार जब्त की है। जब्त सामान व कार की कुल कीमत करीब 2.08 लाख रुपये बताई जा रही है। Jansampark Morena मुरैना चंबल संभाग Morena Breaking Morena Madhyapradesh Bol Morena SP Morena Rinku Pachouri
Morena, Morena | Sep 4, 2026