मुरैना कृषि मंडी में भव्य बलराम महोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित; मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जुड़कर की चर्चा
मुरैना / किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा 4 सितंबर को कृषि उपज मंडी प्रांगण, मुरैना में भव्य बलराम कृषि महोत्सव एवं विशाल कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लाइव (वर्चुअल) माध्यम से जुड़कर प्रदेश के किसानों को संबोधित किया और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना से चर्चा कर आयोजन की विस्तृत जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष कृषि मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों और कृषि विशेषज्ञों ने स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक व उन्नत खेती के तरीकों, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय किसानों ने उन्नत कृषि प्रणालियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही मंच पर किसानों और छात्रों को सम्मानित भी किया
Morena, Morena | Sep 4, 2026