सीतापुर औद्योगिक क्षेत्र में दूषित पानी से गायों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश; कांग्रेस नेता ने, 8 दिन का प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
मुरैना/ सीतापुर: औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले जहरीले और दूषित पानी को पीने से गाय की मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना (नूराबाद) कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से निकलने वाले रसायन युक्त और गंदे पानी की वजह से आए दिन गोवंश और राष्ट्रीय पक्षी मोर अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा दोषी फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।
हंगामे की सूचना मिलते ही बानमौर पुलिस और एसडीओपी
Morena, Morena | Sep 4, 2026