नूरपुर के रेहन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत |
Kangra Express
कांगड़ा : पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस थाना रेहन के तहत रेहन बाजार के समीप फतेहपुर मार्ग पर सीआरसी स्कूल के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे।
हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
एएसपी नूरपुर डीसी वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने हादसे में शामिल बाइक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या रहा, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Kangra, Kangra | Oct 6, 2026