#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm रामगढ़ में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरों पर लौटी खुशी
रामगढ़। लंबे इंतजार के बाद बुधवार शाम रामगढ़ क्षेत्र में मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश होने से जहां आमजन को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों और पशुपालकों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ गई।
काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। खेतों में नमी आने से खरीफ फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। वहीं पशुपालकों ने भी बारिश से चारे-पानी की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद जताई है।
बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लंबे समय बाद हुई झमाझम बारिश ने क्षेत्रवासियों को राहत की सांस दी।