होशंगाबाद नगर: बसंत टॉकीज के पास दादा गुरु महाराज ने 22 अगस्त को होने वाली नमामि देवी नर्मदे कावड़ यात्रा पर प्रवचन दिए
बीटीआई रोड पर बसंत टॉकीज के पास गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात को दादा गुरु महाराज ने आगामी 22 अगस्त को आयोजित होने वाली नमामि देवी नर्मदे संस्कार कावड़ यात्रा को लेकर दादा गुरु महाराज ने भक्तों को प्रवचन दिए। रात करीब 12.15 बजे तक चले प्रवचन में दादा गुरु ने कहा कि मां नर्मदा के प्रति आस्था और भक्ति से जुड़ी यह यात्रा संस्कार, सेवा, सनातन परंपरा का संदेश है।