घरघोड़ा: साइबर ठगी पर सिनेमा वार — SSP की फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” ने घरघोड़ा में जागरूकता की लहर जगाई
घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में साइबर अपराधों के खिलाफ SSP शशि मोहन सिंह की शॉर्ट फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का निशुल्क प्रदर्शन किया गया। फिल्म के जरिए डिजिटल ठगी के तरीकों और बचाव के उपायों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया गया।