धोली मुरौल: पिलखी पंचायत में चोरों ने एक रात में 12 घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चुराई
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत मुरौल ओपी क्षेत्र के पिलखी पंचायत में चोरों ने 12 घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले को लेकर पुलिस गुरुवार शाम चार बजे तक घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात चोरों ने सभी घरों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया।