अशोक नगर: शहर के वाल्मीकि मोहल्ले से विश्व हिंदू परिषद ने निकाली सामाजिक समरसता यात्रा, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
अशोकनगर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता यात्रा का रविवार को बाल्मीकि मोहल्ला से भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद रैली को रवाना किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं तथा विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए।