ब्यौहारी: ब्यौहारी के साखी में आटा चक्की में चोरी की कोशिश, आहट से जागे परिजन, बदमाश फरार
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत साखी गांव में स्थित एक आटा चक्की में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर रात के समय चक्की में घुसे और वहां रखा कीमती सामान खोलने लगे। इसी दौरान आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह 10 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है