हनुमानगढ़: जिले में खनिज विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान, सभी जिप्सम वाहनों के दस्तावेज मिले सही
खनिज विभाग हनुमानगढ़ की जांच टीम ने बरमसर, पूरबसर, मायला, पल्लू, खुईयां, मंदरपुरा, नोहर रोड तथा नोहर-गोरखाना, ललानिया, खरसंडी, श्योरानी, मेघाना एवं दुर्जाना-साहवा रोड क्षेत्र में खनिज जिप्सम से भरे वाहनों की आकस्मिक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 25 जिप्सम वाहनों के रॉयल्टी संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें सभी वाहनों के पास नियमानुसार वैध रॉय