अमरोहा: कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस ने कसी कमर, एसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की की समीक्षा
Amroha, Amroha | Aug 14, 2026 अमरोहा। सावन के तीसरे और चौथे सोमवार की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी लखन सिंह यादव ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों की समीक्षा की।