🔥 भीलवाड़ा में आग का तांडव! आसमान तक लाल, दो दर्जन से अधिक दमकलों ने पाया काबू!
📍 भीलवाड़ा | 100 फीट रोड स्थित देवनारायण सर्किल के पास देर रात जय मां ट्रेडर्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आसपास का आसमान लाल नजर आने लगा और इलाके में दहशत फैल गई। गोदाम में प्लास्टिक से गिट्टी बनाने का कारखाना संचालित हो रहा था। दो दर्जन से अधिक दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दीपावली पर जलाए गए पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#Bhilwara #BhilwaraNews #FireIncident #BreakingNews #RajasthanNews HarPalBharat
Bhilwara, Bhilwara | Nov 10, 2026