बिंदकी: खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में 8 माह से मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर जनपद के खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे 8 माह से मानदेय न मिलने से नाराज ग्राम रोजगार सेवक संघ ने खंड विकास अधिकारी खजुहा सुरेश कुमार शिवहरे को ज्ञापन सोपा। जिसमें कहा कि पिछले 8 माह से मानदेय नहीं मिला है। जिसके चलते उन लोगों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। इसलिए बकाया मानदेय तुरंत देने का काम किया जाए।