सरधना: SDM तथा CO ने गंग नहर नानू पुल तथा मेरठ चौराहे पर रात में चलाया चेकिंग अभियान, मिट्टी से भरा एक डंपर को पकड़ा
सरधना क्षेत्र के गंग नहर नानू पुल पर उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत अवैध मिट्टी से भरा हुआ एक डंपर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आचार संहिता के पालन हेतु अभियान जारी रहेगा।