सरधना: जंगल में मिला महिला का शव। नही हुई तीस वर्षीय मृतका की पहचान। गांव बहादुरपुर मार्ग की घटना
सरधना थाना क्षेत्र के गांव दबथुआ स्थित बहादुरपुर मार्ग पर नलकूप के पास 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव मोर्चरी को भेज दिया है तथा जांच में जुट गई है।