सरधना: गांव मुल्हेड़ा में छुट्टी पर आए फौजी के साथ दबंग युवकों ने की मारपीट, फौजी घायल
सरधना थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेडा में होली के अवसर पर छुट्टी पर आए फौजी के साथ गांव के ही दबंग युवकों ने मारपीट कर दी। इसमें फौजी की नाक पर गंभीर चोटें आईं है। फौजी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद फौजी ने दबंग युवकों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।