सरधना: मुलहेड़ा गांव में घेर में बंधी 20 भेड़ चुराकर ले गए अज्ञात चोर, ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम
सरधना थाना क्षेत्र के मुलहेड़ा गांव में घेर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश 20 भेड़ चुराकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।