सरधना: पिता को जलाकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,भेजा जेल। दौराला रोड से हुई गिरफ्तारी
सरधना नगर के मोहल्ला कहारान में मामूली बात पर पिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाले आरोपी पुत्र सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा जेल भेज दिया है। बता दें की आरोपी ने मामूली बात पर अपने पिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी जिसमें उसका पिता नरेश गंभीर रूप से घायल हुआ था।