इंदौर: विराट नगर में मिले अज्ञात महिला के शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में; एक आरोपी फ़रार
Indore, Indore | Sep 10, 2024 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर में एक कमरे में मिली अज्ञात महिला की शव के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जिसमे पुलिस ने मृतक महिला की पहचान भील कॉलोनी निवासी ललिता के रूप में की है। पुलिस को घटनास्थल पर एक सीसीटीवी वीडियो मिला है जिसमें ललिता को एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया है। इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।