इंदौर: चितावद इलाके में मोबाइल लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे लूट, पूछताछ जारी
Indore, Indore | Sep 9, 2024 इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चितावद इलाके में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाली दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे पकड़े गए आरोपियों का नाम लक्की और गोलू बताया जा रहा है। जिसमें से एक आरोपी पर पूर्व के भी प्रकरण दर्ज है। वही आरोपियों के पास से चेतावाड़ की घटना के अलावा भी तीन और मोबाइल मिले है। जिसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।