इंदौर: नगर निगम चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी के साथ एक शराबी ने की मारपीट, घटना वीडियो हुआ वायरल
Indore, Indore | Sep 10, 2024 इंदौर शहर में एक बार फिर यातायात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एसआई नाथूराम के साथ शराब के नशे में रवि कश्यप नामक युवक ने मारपीट की। युवक ने पहले ऑटो चालक को टक्कर मारी और फिर समझाइश देने के लिए रुके पुलिसकर्मी के साथ विवाद करने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।