कुशलगढ़: नए बोर्ड के बाद कुशलगढ़ में सफाई अभियान तेज, 6 वार्डों की नालियां चमकीं; नियमित सफाई की मांग
नए नगर पालिका बोर्ड के गठन के बाद शहर में मंगलवार से विशेष सफाई अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। अभियान के तहत वार्ड नंबर 1, 2, 7, 8, 9 एवं 10 में नालियों की सफाई कर लंबे समय से जमा कचरा व गंदगी हटाई गई। नगर पालिका इंस्पेक्टर संजय पिठाया ने बताया कि जल निकासी में परेशानी वाले स्थानों पर प्राथमिकता से सफाई करवाई जा रही है और आवश्यकता के अनुसार अन्य वार्डों में भी