हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ ADJ कोर्ट द्वितीय ने सुनील हत्याकांड में चार दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कोर्ट-2 की न्यायाधीश लतिका दीपक पाराशर ने वर्ष 2019 के चर्चित सुनील अपहरण एवं हत्याकांड में शनिवार को चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला टाउन थाना क्षेत्र से संबंधित है। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सुमन झोरड़ ने पैरवी की।