जिला भर में हुई सघन 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी, काटे गए 254 चालान
डीडवाना।राजस्थान पुलिस महानिदेशक, जयपुर और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर जिलेभर में कानून-व्यवस्था व सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पूरे जिले में एक साथ सघन ए' श्रेणी की नाकाबंदी कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।यह विशेष नाकाबंदी अभियान 16 जुलाई को शाम 7.00 बजे से रात 11.00 बजे तक चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण इलाकों के मुख्य मार्गों पर नाके लगाए। संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई। मोबाइल टीमों की मदद से लगातार गश्त कर वाहनों की जांच सुनिश्चित की गई, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा।कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए जिले के आला अधिकारियों ने खुद जमीन पर उतरकर कमान संभाली। पूरा अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन विमल सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में चलाया गया। इनके साथ ही जिले के सभी वृत्ताधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी सीमाओं में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत 254 चालान बनाए गए। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है।काली फिल्म लगे वाहन 54 चालान बिना नंबर प्लेट या गलत पैटर्न 50 चालान बिना सीट बेल्ट 49 चालान बिना हेलमेट 48 चालान ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग 6 चालान अन्य उल्लंघन 47 चालान कार्रवाई में 254 चालान बनाए।
Didwana, Nagaur | Jul 17, 2026