गोपालगंज: शहर के आंबेडकर चौक पर ग्रामीण आवास सहायक संघ के सदस्यों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
शहर के आंबेडकर चौक पर राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के बैनर तले ग्रामीण आवास कर्मियों ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, धरनार्थियों की प्रमुख मांगें सेवा स्थायीकरण, राज्यकर्मी का दर्जा और स्थायी कर्मियों के अनुरूप सभी सुविधाओं को लागू करना शामिल थी।