गोपालगंज: गमहरी गांव के पास झाड़ी में छुपाई 413 लीटर शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने एक युवक को किया गिरफ्तार
बताया जाता है कि उत्पाद विभाग के टीम ने जादोपुर थाना क्षेत्र के गमहरी गांव के समीप एक झाड़ी में छुपाकर रखी गई 413 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने सोमवार की रात 8 बजे बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।