गोपालगंज. शहर में सोमवार को लगे भीषण जाम ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली. वहीं, जाम में फंसी एंबुलेंस में कई मरीजों की सांसें अटकी रहीं. सोमवार की दोपहर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी विजय महतो अपने दो वर्षीय बेटे को तेज बुखार होने पर इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में भारी जाम के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके।