गढ़वा: ‘कॉफी विद एसडीएम’ में बुधवार को शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों को किया गया आमंत्रित
Garhwa, Garhwa | Apr 14, 2026 गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ की श्रृंखला के तहत इस सप्ताह बुधवार को गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों को संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मु