ताजपुर: ताजपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास चलते टेम्पो में मोबाइल छिनने के दौरान गिरकर घायल हुई महिला, अस्पताल में उपचार जारी
जख्मी महिला के जीजा मिथलेश ठाकुर ने बताया कि उनकी साली पियर मायके से टेंपो पर बैठकर अपने ससुराल किसुनवारा जा रही थी। टेंपो चालक ताजपुर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा की चलती टेंपो में उनका मोबाइल छीन लिया गया।मोबाइल पकड़ने के दौरान उनकी साली चलती टेंपो से गिर गई। घटना सोमवार 11:00 की बताई गई है।