बलरामपुर: बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर राप्ती पुल के पास कार और दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, बाइकों को हुआ नुकसान
गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर राप्ती पुल के पास अनियंत्रित बाइक सवार कार से टकरा गया तो वही कार अनियंत्रित होकर दूसरे बाइक सवार एवं साइकिल से टकरा गई।टक्कर में हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई लेकिन बलरामपुर की तरफ आ रही बाइक पीछे से काफी क्षतिग्रस्त हो गई।टक्कर के कारण सड़क पर जाम लग गया स्थानीय लोगों द्वारा दौड़कर वाहनों को हटाया गया।