नगर नौसा: वार्ड संख्या 6 में ग्रामीणों के आग्रह पर नाला सफाई का कार्य शुरू
नगरनौसा प्रखंड की कछियावां पंचायत के वार्ड संख्या 6 में ग्रामीणों के आग्रह पर नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। नाला में जमा कूड़ा-कचरा और गाद की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सफाई कार्य शुरू होने पर राहत जताते हुए नाला की नियमित सफाई कराने की मांग की है।