शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मंदसौर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों, संस्था प्रधानों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित राणावत, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल. कारपेंटर, सुश्री टेरेसा मिंस, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री लोकेंद्र कुमार डाभी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के प्राचार्य श्री कैलाश चंद्र सोलंकी एवं जिला योजना अधिकारी श्री दिलीप मुजावदिया रहे।
शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले संस्था प्रधान सम्मानित किया गया।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026