सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में खेत में पानी जाने को लेकर हुआ मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मऊआइमा थाना के शहबाजपुर निवासी अंशु पटेल पुत्र संजय पटेल का आरोप है कि शनिवार की दोपहर मेरी भूमि पर जबरन गांव के कुछ लोग व उनके घर की महिलाएं कुएं एवं नल का पानी हमारी बोई हुई फसल में जबरन खोल दिए। विरोध करने पर उक्त लोग मार पीट पर अमादा हो गए। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।