चाईबासा। 2018 बैच के IAS मनीष कुमार पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के नए उपायुक्त (DC) बनाए गए हैं। ताज़ा प्रशासनिक जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार ने हाल ही में 17 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त चंदन कुमार का तबादला कर मनीष कुमार को नियुक्त किया गया है। शनिवार को तबादला की चर्चा आम हो गई।