पचोर: सुल्तानिया शा कन्या स्कूल के मध्याह्न भोजन कक्ष का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ा, समान नहीं ले जा सके, थाने में शिकायत
पचोर तहसील के सुल्तानिया गांव में शासकीय प्राथमिक कन्या शाला के मध्याह्न भोजन कक्ष का अज्ञात लोगों ने ताला तोड़ दिया। शिक्षकों ने सुबह स्कूल जाकर खोला तब देखा जिसमें गेट पर लगे कुंदे टूटे मिले वही अंदर देखा तो सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मंगलवार को 3 बजे प्रभारी प्राचार्य देवनारायण नागर ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।