पचोर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पचोर में सांसद नागर ने कहा- एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे
भाजपा के पित्र पुरुष जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को करीब 3:00 बजे सांसद रोडमल नागर,राज्यमंत्री गौतम टेटवाल सहित क्षेत्र के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सांसद ने कहा कि श्यामा प्रसाद जी ने एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगा इसे लेकर संघर्ष किया।