पचोर: पटाड़िया धाकड़ गांव पहुंचे राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
राज्य मंत्री गौतम टेटवाल पटाड़िया धाकड़ गांव पहुंचे जहां सरपंच सुगन बाई जगदीश सिंह राजपूत, निर्मल जैन कैलाश नागर,महेश वैष्णव के साथ सोमवार 4 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाएं और नमन किया। मंत्री ने कहा कि मुखर्जी ने अपना बलिदान देश के लिए किया है हमें उनके पद चिन्हों पर चलना है ।