पटना ग्रामीण: कुख्यात अपराधी मुक्कू बाबा को पुलिस ने दानापुर थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस एवं बिहार STF की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मुकेश कुमार उर्फ मुकुल बाबा उर्फ मुक्कू बाबा को छापेमारी कर पटना के दानापुर थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार. बता दे की दीघा थाना अंतर्गत हत्या एवं आर्म्स एक्ट मामले में टिक थाना पुलिस को इसकी तलाश थी.