पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के पास ऑटो लिफ्टर गैंग ने आलू कारोबारी का जेब काटकर ₹100000 उड़ाए
इन दिनों पटना में ऑटो लिफ्टर गैंग काफी सक्रिय हो गए हैं। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे औरंगाबाद के आलू कारोबारी ने पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने के लिए ऑटो पकड़ा। ऑटो में एक आदमी पहले से ही बैठा हुआ था। सुनसान जगह पर जाकर ऑटो वाले ने पीड़ित को उतार दिया और कहा कि यही पास में गोलघर है वहीं से आपको ऑटो मिलेगी। जब उसने अपनी जेब देखी तो उसके ₹100000 गायब थे।