पटना ग्रामीण: कांटी फैक्ट्री के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार
अगमकुआं थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री के पास से अगमकुआं थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी रविवार सुबह करीब 9:00 बजे हुई है।अगमकुआं थाने की पुलिस ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण के दौरान इस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।