पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव की यात्रा को कोई सिरियस नहीं लेता है: बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू
रविवार की दोपहर 3:00 बजे एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दूसरे चरण की यात्रा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव की यात्रा को कोई नोटिस नहीं लेता है। साथ ही उन्होंने मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी प्रतिक्रिया दी है।